बमनावर गांव के पास पिछोर से इंदौर जा रही एक एसी बस में अचानक आग लग गई, घटना ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास शनिवार को रात करीब आठ बजे की है। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। कमला ट्रैवल्स की इस बस में इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। अचानक लगी आग से बस में अफरा-तफरी मच गई।