युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने हेतु उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (राज्य सरकार) द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रारंभ की गयी हैं। इसमें युवाओं को विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।