बांदा: SP कार्यालय में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकार की जानकारी दी गई
Banda, Banda | Mar 26, 2025 बांदा के SP ऑफिस में आज दिन बुधवार को सुबह लगभग साढ़े 10 बजे मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति के तहत महिला सम्मान, सुरक्षा व अधिकार को लेकर महिलाओं को जानकारी दी गई। वहीं शक्ति दीदियों ने बाइक रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया। और इस रैली को सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया।