सिल्लीडीह गांव में महिला दीदियों के आग्रह पर नशा मुक्ति को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज में बढ़ती नशाखोरी और इसके दुष्प्रभावों पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जिससे परिवार बिखर रहे हैं और सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव स्तर पर नशा के खिला