गोड्डा: सदर अस्पताल में पुलिस गाड़ी से भागा व्यक्ति, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा, अस्पताल में मची अफरातफरी
Godda, Godda | Sep 25, 2025 गुरुवार की दोपहर मुफस्सिल थाना की पुलिस एक व्यक्ति को अपने साथ सदर अस्पताल लेकर आई। वो मौका देकर फरार हो गया। भागता देख उसके पीछे पुलिस और कुछ लोग दौड़े। उसे पीछे वाले गेट पर पकड़ लिया गया। इस भागमभाग को देखकर सदर अस्पताल में अफ्तातफरी मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उसे गवाही देने के लिए कोर्ट ले जा रहे थे लेकिन ये घटना घटी।