सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में पसरा मातमग्रामीणों ने नम आंखों से किया मृतक का अंतिम संस्कार इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन पंचायत के कुशयनवा गांव निवासी जितलाल गंझु, पिता गोला गंझु, की शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक है।