गुरुवार को म्याऊं विकास क्षेत्र के गूरा नवीगंज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला ट्रेनर संजीव कुमार शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के लिए उनके दायित्व के बारे में बताया। विकास के साथ साथ सामाजिक दायित्व,आपदा प्रबंधन,और आत्मनिर्भरता जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया।