कोल: रोरावर क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न कर सके ससुराल वाले तो पति ने तीन तलाक बोलकर महिला को निकाला घर से बाहर
Koil, Aligarh | May 11, 2024 अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने की वजह से पति ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। इस संदर्भ में महिला के द्वारा शनिवार करीब 9:00 बजे ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत की है।