कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत तपती धूप में जरूरतमंदों को जन प्रतिनिधियों द्वारा बांटे गए मिट्टी के घड़े
Koil, Aligarh | May 11, 2024 तपती धूप में जरूरतमंदों को जन प्रतिनिधियों के द्वारा बांटे गए मिट्टी के घड़े। लगातार गर्मी की वजह से पारा बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से ठंडे पीने के पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मिट्टी के घड़े लेने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम शनिवार करीब 2:00 बजे चलाया गया।