रामपुर बघेलान: ट्रांसमिशन टावरों के पास उत्खनन पर प्रतिबंध, प्रशासन सख्त
सतना जिला प्रशासन ने एमपी ट्रांसको के प्रस्ताव पर बड़ा निर्णय लेते हुए ट्रांसमिशन टावरों और 220 केवी सबस्टेशन सितपुरा के आसपास वैध-अवैध उत्खनन पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। नागौद क्षेत्र में मुरम और मिट्टी के खनन से टावरों की स्थिरता पर खतरा बढ़ रहा था। धारा 163 के तहत लागू इस आदेश से टावरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और विद्युत व्यवधान व जन-धन हानि