अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में शुक्रवार शाम 6:30 बजे रॉयल केसरी परिसर में महान समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी गोविंद गुरु के जीवन और संघर्षों पर आधारित तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने सहभागिता की।