बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर में दबंगों ने एक महिला के साथ की छेड़खानी
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर की रहने वाली एक महिला के साथ दबंगों ने घर में घुसकर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की गई है।वहीं थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।