निवाई: पुलिस ने झिलाय रोड स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास से अवैध चैजा पत्थरों से भरा डंपर किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Jun 19, 2025 पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार शाम 5:00 बजे झिलाय रोड स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के पास से अवैध चेजा पत्थरों से भरा हुआ डंपर जप्त किया है। थाना अधिकारी रामजीलाल जानकारी देते हुए बताया पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निकट सुपरविजन में गठित टीम के हेड कांस्टेबल बाबूलाल कांस्टेबल गंगा सहाय द्वारा कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार किया ।