कन्नौज: कन्नौज शहर के मकरंद नगर क्षेत्र में स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर, यहां आने वाले भक्तों की होती है पूरी मनोकामना
कन्नौज शहर के मकरन्दनगर क्षेत्र में संतोषी माता का सच्चा दरबार है। जिसमें भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में माता संतोषी के साथ में शिव का पूरा परिवार विराजमान है। रोजाना भक्तों की मंदिर में भीड़ होती है। यहां ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।