कन्नौज: मोहर्रम में आशूरा का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व, जानें किस दिन रखा जाता है रोजा
मुस्लिम समुदाय में मुहर्रम में दशवीं तारीख यानि आशूरा के दिन का महत्व धार्मिक होने के साथ ही ऐतिहासिक भी है। यह इस्लाम की सबसे मार्मिक घटनाओं में से एक है। जो पैगम्बर मुहम्मद के नाती इमाम हुसैन इब्र अली की शहादत से जुड़ा है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार बादशाह यजीद ने पैगम्बर मुहम्मद के नाती इमाम हुसैन को कर्बला के मैदान में कैद कर दिया था ।