शाहगंज: शाहगंज में कोबरा के डंसने से 20 वर्षीय युवती की हुई मौत
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव में गुरुवार शाम 20 वर्षीय नगमा बानो की घर में घुसे कोबरा सांप ने डंसकर हत्या कर दी। घटना शाम करीब 7 बजे हुई। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि नगमा खाना बनाने के बाद लाइट बंद करने जा रही थी, तभी उसका पैर कमरे में बैठे सांप पर पड़ा और कोबरा ने उसे काट लिया।