कोडरमा: कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग में डिवाइडर से टकराकर कर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों को चोट लगी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। घायलों की पहचान बरही निवासी राजकुमार, बिट्टू कुमार, अभिषेक यादव, रोशन कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है।