मीनापुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सुभाष वॉलीबॉल क्लब की ओर से दो दिवसीय प्रादेशिक वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन बुधवार को ग्रामीण अंचल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। गुरुवार को फाइनल मैच के बाद विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।