लखीमपुर: कलेक्ट्रेट परिसर से निकली संचारी रोग अभियान जागरूकता रैली, शहर में गूंजा संचारी रोगों से बचाव का संदेश
लखीमपुर खीरी। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने जागरूकता रैली निकाली। यह रैली जेल रोड होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।