पवई: छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत
तिरंगा यात्रा निकालकर किया पौधरोपण जिला पंचायत सीईओ रहे मौजूद
Pawai, Panna | Aug 11, 2024 जनअभियान परिषद द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना से अभियान के बारे में आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिला समन्वयक आनंद पाण्डेय ने पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।