हिसार: रेलवे अधिकारी बनकर नौकरी और शादी का झांसा देकर हिसार में महिला से ₹5 लाख की ठगी, उन्नाव से आरोपी गिरफ्तार
Hisar, Hissar | Sep 16, 2025 हिसार पुलिस ने एक बड़े ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच कर रहीं एएसआई अंजू बाला के अनुसार, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को रेलवे अधिकारी बताया।