शुक्रवार की शाम को 5:00 बजे लार पिंडी मार्ग पर बामनौली पांडेय के पास कार नें बाइक को ठोकर मारी थी। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां रामकृपाल राजभर की शनिवार की सुबह 11:00 बजे मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।