बेंगलुरु में बीते दिनों हुए गैस रिसाव हादसे में झुलसे पांच मजदूरों में से एक मजदूर मुज्जफर अली की ईलाज के दौरान बुधवार रात्रि करीब 8बजे मौत हो गई.मृतक की पहचान सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां खुर्द गांव निवासी, मोगल मियां के पुत्र मुज्जफर अली के रूप में हुई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया.