बलरामपुर: राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, लोगों ने राहत की सांस ली
जिले में सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.630 मी के सापेक्ष 104.600 मीटर पर पहुंच गया था। जलस्तर दोपहर बाद से घटने लगा है दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर 104.580 मी पर आ गया है नदी का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।