लखीसराय: नया बाजार: चैती दुर्गा प्रतिमा का शहर में भ्रमण, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई
नया बाजार स्थित नवयुवक चैती दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन से पूर्व रविवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे शहर में भव्य भ्रमण कराया गया।चैत्र नवरात्रि के समापन के उपरांत निकाली गई इस शोभायात्रा/भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष शामिल हुए।