प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत का प्रतापगढ़ कांग्रेस नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह तथा पूर्व विधायक रामलाल मीणा द्वारा माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह राणावत ने भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।