गुरुवार शाम 5:00 बजे देवीपाटन शक्तिपीठ पर नव वर्ष के प्रथम दिन दर्शन पूजन करने हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कतारों में लगकर दर्शन पूजन कर स्वयं के परिवार के कल्याण की कामना की। सूर्यकुंड से मंदिर परिसर तक लोगों द्वारा लंबी लाइन में घटों लगकर मां पाटेश्वरी का दर्शन पूजन किया लोगों में श्रद्धा एवं उत्साह देखा गया।