कचहरी में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज सुभाषचंद्र बोस की जयंती देश भर में मनाई जा रही है। इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया।