देेवगढ़: देवगढ़ में दशहरा मेले के लिए प्रशासनिक बैठक में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति बनी
देवगढ़ में दशहरा मेला: प्रशासनिक बैठक में बनी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति। देवगढ़ में श्री करणी माता विशाल सांस्कृतिक एवं दशहरा मेला 2025 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्रशासन ने अपनी रणनीति बना ली है। नए एसडीएम मोहकम सिंह सिनसिनवार की अगुवाई में हुई एक बैठक में मेले में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई।