चूरू: पीटीईटी की परीक्षा देने चूरू के जैन श्वेताम्बर स्कूल आई 20 वर्षीय युवती लापता, कोतवाली थाना में दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Jun 18, 2025 फतेहपुर के गांव अलफसर से चूरू के जैन श्वेतांबर स्कूल में पीटीईटी की परीक्षा देने आई एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना के हैड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार से बुधवार शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के गांव अलफ़सर निवासी 45 वर्षीय भंवरलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी।