गिरिडीह: साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीएसपी आबिद खान ने बेंगाबाद के शहरपुरा से दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार किए
साइबर थाना पुलिस की टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम स्थित शहरपुरा गांव के आसपास के इलाकों में छापेमारी कर दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी रविवार को 12 बजे साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेस वार्ता कर दी।