बरेली: नवाबगंज क्षेत्र खिजरपुर में विवाहिता की जहर देकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नवाबगंज क्षेत्र के गांव खिजरपुर के रहने वाले असलम ने बताया कि उसने अपनी बेटी सना बी का निकाह तीन साल पहले नसीम शाह पुत्र रूमाल शाह निवासी पड़ोस के गांव जयनगर के साथ किया था। पिता ने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। परंतु ससुराल वाले उनकी बेटी को कम दहेज के कारण प्रताड़ित करते थे। आये दिन उसे बांझ कहकर ताने दिते थे।