सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर पुलिया के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, खाई में गिरी बाइक
बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। और बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । मृतक की पहचान प्रतापगढ़ निवासी संजय गौतम के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी । वहीं घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।