कोल: रामनगर में झांकी के दौरान दबंगों ने बालू में गुलाल मिलाकर युवती की आंख में मारा, विरोध करने पर परिवार के साथ की मारपीट
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के रामनगर की बताई जा रही है। जहां दिनांक 1.10.2025 की रात लगभग 8:00 बजे नवदुर्गा की झांकी के दौरान गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा बालू में गुलाल मिलाकर घर के दरवाजे पर खड़ी झांकी देख रही एक युवती की आंख में मार दिया।बालू आंख में गिरने के बाद युवती चीख पुकार करने लगी।