कोल: अलीगढ़ में जमीन के हक की लड़ाई में भाजपा पार्षद का भाई आमरण अनशन पर, न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की मांग
Koil, Aligarh | Oct 4, 2025 अलीगढ़। अपनी ही ज़मीन के हक़ के लिए संघर्ष कर रहा भाजपा पार्षद के भाई का परिवार अब न्याय की गुहार में आमरण अनशन पर बैठ गया है। 29 सितंबर से जारी धरना अब आज 4 अक्टूबर से आमरण अनशन में बदल गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वो ये अनशन नहीं तोड़ेंगे।