नौगावां सादात: टेंपू की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, नौगांवा थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नौगावां सादात अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, पुलिस ने नंबर के आधार पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसा शुक्रवार रात नौगावां सादात थाना क्षेत्र में अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग । पर पंजूसराय नीम का अड्डा के समीप हुआ।