दमोह: घाटपिपरिया के जंगलों में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
Damoh, Damoh | Mar 6, 2025 दमोह जिले के घाटपिपरिया के जंगलों में बुधवार गुरुवार की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों के द्वारा घटना की सूचना जिला वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे को दी गई। जिसके बाद तत्काल ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।