देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम करवट ले रहा है बीते रात से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है । इस बीच अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है । इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 2 जून को उत्तराखंड के पर्वतीय ओर मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर देहरादून टिहरी और अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा मिलने की संभावना है