साहेबगंज: साहेबगंज नगर परिषद वार्ड न. 05 मे 2 माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत।
साहेबगंज नगर परिषद वार्ड नं 5 निवासी मो. सेराज के दो माह की पुत्री आफरिन की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। स्वजन ने बताया मेरी बच्ची को 17 अप्रैल को पोलियों का सुई दिया गया था जिसके बाद से उसे बुखार हो रहा था, गुरूवार की रात मेरी बच्ची दुध पिकर सोई थी अगली सुबह उठाने पर बच्ची आंख नहीं खोली।