फुलवरिया: फुलवरिया में पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला जिऊतीया पर्व, दिखी आस्था
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार की दोपहर दो बजे महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु और समृद्धि की कामना के लिए जिऊतीया का पर्व पूरे श्रद्धा भाव से किया। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में आस्था और समर्पण की भावना देखने को मिली। महिलाओं द्वारा अपने संतान की रक्षा और मंगलकामना के लिए मन्नत मांगी गई।