हमीरगढ़: रील्स में उलझी मैडम, रिजल्ट में डूबे छात्र—28 फेल, गांव में बवाल, परीक्षा परिणाम गिरने से अभिभावकों में आक्रोश
हमीरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र आमली गढ़ पाछली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एक गंभीर विवाद के चलते सुर्खियों में आ गया है। यहां 9वीं कक्षा में 57 छात्रों का नामांकन है जिसमें से 28 छात्र फेल हुए है, जिनमें अधिकांश छात्र गणित विषय में फेल किए गए है जिससे अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। मामले ने तूल पकड़ लिया है।