गभाना तहसील में सीलिंग भूमि के फर्जीवाड़े को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को दोपहर में 12 बजे बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह तहसील सभागार पहुंचे और रामपुर के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर गाटा संख्या 17 और 24 की करीब 52 बीघा आबादी को सीलिंग खाते में दर्ज करने का आरोप लगाया है