भीलवाड़ा: पेट्रोल पंप संचालक पर धोखाधड़ी, धमकी और जमीन हड़पने का आरोप, ज्ञापन जिला कलेक्टर व एसपी के नाम सौंपा गया
भीलवाड़ा। दांता पायरा (तहसील बनेड़ा) निवासी बद्रीलाल सुथार ने जिला कलेक्टर व एसपी के नाम ज्ञापन देकर चमनपुरा निवासी गोपाल खटीक, उसकी पत्नी पुष्पा व पुत्र दीपक पर धोखाधड़ी, धमकी तथा जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।