गोपाष्टमी पर सुरभि शोध संस्थान में किया गया गौपूजा चुनार नगर के रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान, गोवर्धन गोशाला में गोपाष्टमी पर्व उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश पूजन से किया गया। इस दौरान विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गो माता का पूजन कर उनकी आरती उतारी गई।