मोहम्मदी में रविवार को सोशल मीडिया लोकसभा वॉलंटियर्स सम्मेलन में शिरकत करने 12 बजे पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। इसको लेकर रामलीला मैदान में हेलीपैड की तैयारी पूर्ण हो गई है। डिप्टी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगा।