जगाधरी: वार्ड नंबर 16 में नगर निगम की जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे को जेसीबी से अधिकारियों ने हटवाया
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर इसे जोगिंदर नगर से हटाया गया है। जो कि वार्ड नंबर 16 में पड़ती है। एक व्यक्ति के द्वारा अपने मकान के साथ लगती निगम की जमीन के ऊपर कब्जा किया जा रहा था। जिसे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हटाने का काम किया। आगे भी अगर इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो इसी तरह से कार्य किया जाएगा।