बरेली: किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी के पास दबंग ने व्यक्ति को जमकर पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी के पास दबंग ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वाले दबंग की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।