शाहजहांपुर।जापान की छह सदस्यीय डेलिगेशन टीम बुधवार को शाहजहांपुर पहुंची और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने प्रस्तावित साइट का दौरा करने के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा से बैठक की।