बाहरागोड़ा प्रखंड के दक्षिणसोल गांव में दो जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। रात में हाथियों ने गांव में घुसकर करीब दो एकड़ में लगी धान की फसल को रौंद डाला। हाथियों के हमले से परेशान ग्रामीण रातभर जागकर उनकी निगरानी करते रहे। हाथियों को खदेड़ने के लिए 20 क्यूआरटी सदस्य, 14 वनकर्मी और ग्रामीण मशाल लेकर सक्रिय रहे।