विष्णुगढ़ प्रखंड के 11 गांवों में पशु स्वास्थ्य अभियान चलाया गया, पशुधन स्वास्थ्य से संवरेगी महिला किसानों की किस्मत। महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जन जागरण केंद्र द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड के 11 गांवों में व्यापक पशु स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। "उन्नत कृषि एवं पशुधन विकास" परियोजना के तहत यह आयोजित हुआ।